उत्तराखंड में भयानक हादसाः शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गोशाला समेत पशु जले; मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 04:05 PM (IST)

 

हल्द्वानीः जनपद हल्द्वानी के जीतपुर नेगी इलाके में तेज हवा के दौरान बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से गोशाला में आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और इसकी चपेट में आकर एक गाय और उसका बछड़ा झुलस गए। उन्हें बचाने की कोशिश में मालिक भी हल्का घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, गोरापड़ाव बाईपास के पास रहने वाले हेम ने अपने घर के आंगन में गोशाला बनाई हुई है। रात करीब दो बजे आग लगने के बाद तुरंत बिजली सप्लाई बंद कराई गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

एफएसओ एमपी सिंह के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने आग लगने की वजह बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट बताई है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना गुरुवार देर रात की बताई गई है।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News