उत्तराखंड में भीषण हादसाः 35 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, बाइक से नीचे गिरी; मचा कोहराम
punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 01:27 PM (IST)
ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में भीषण हादसा हुआ। जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गई। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मां पूर्णागिरि के दर्शन को जा रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना झनकईया थाने से दो किलीमीटर पहले पूरनपुर मार्ग पर हुई। जहां रविवार को एक बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे के दौरान बाइक पर दंपति सवार था। घटना में बाइक पर पीछे बैठी पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान सुआभोज, पूरनपुर, पीलीभील (यूपी) निवासी ज्ञान देवी (35) पत्नी बुद्धसेन के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि महिला अपने पति और बेटे के साथ बाइक से मां पूर्णागिरि के दर्शन को जा रही थी। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
