चमोली में भीषण हादसाः अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, पांच लोग थे सवार; मौ/त

punjabkesari.in Saturday, Jan 24, 2026 - 09:35 AM (IST)

चमोलीः उत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार को भीषण हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर एक कार खाई में गिरी है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। जबकि अन्य चार लोग घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नारायणबगड़ से आगे लेगुना में हुई है। जहां देर शाम एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान कार में पांच लोग सवार थे। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को नारायणबगड़ अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज किया गया। इसके अतिरिक्त शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की जांच की जा रही है।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News