उत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश! इन जिलों में Red alert जारी, मौसम विभाग ने दी जानकारी
punjabkesari.in Monday, Jun 30, 2025 - 12:00 PM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड में झमाझम बारिश का दौर जारी है। प्रदेश से भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ ही लोगों को सचेत रहने की अपील की है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत तथा उधम सिंह नगर जनपदों में भारी बारिश की आशंका है। इन जिलों में विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही सभी जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
वहीं, बात राजधानी देहरादून करें तो यहां आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। बता दें कि दून का अधिकतम तापमान 29°C एवं न्यूनतम तापमान 22°C के लगभग रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश के कारण राज्य में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।