Haldwani News: काठगोदाम पुलिस को जंगल में मिला महिला का शव, 6 दिन से थी लापता
punjabkesari.in Monday, Mar 31, 2025 - 01:40 PM (IST)

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां 6 दिन से लापता एक महिला का शव जंगल में मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के नवाबी रोड की रहने वाली महिला नेहा उप्रेती पिछले बुधवार से लापता थी। जिसकी गुमशुदगी कोतवाली हल्द्वानी में दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला की तलाश में जुट गई। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। जिसमें महिला गौलापार की तरफ जाती हुई दिखाई दी। लेकिन, उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला और पुलिस ने जंगलों में खोजबीन करना शुरू की। जिसके बाद काठगोदाम पुलिस को जंगल में एक महिला की लाश बरामद हुई। महिला की शिनाख्त गुमशुदा नेहा के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले लिया है। इसके अतिरिक्त आगे की कार्रवाई की जा रही है।