उत्तराखंड में चली ताबड़तोड़ गोलियां ! बदमाशों ने कार सवार पर झोंके कई फायर, मची दहशत
punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 04:00 PM (IST)
ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार बदमाशों ने युवक की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। घटना में युवक की कार का शीशा टूट गया। गनीमत यह रही कि कार सवार की जान बाल-बाल बच गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुद्रपुर के भूरारानी में से सामने आई है। जहां निवासी राकेश कुमार की कार पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की गई। बताया गया कि राकेश और उसका साथी ज्वाला कार से घर वापिस लौट रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। इससे पहले की चालक कुछ सोच समझ पाता युवकों ने कार पर गोलियां चलाई। घटना में दोनों साथी बाल-बाल बच गए। लेकिन, गोली लगने से कार का शीशा टूट गया है।
इस घटना के बाद आरोपी मौके पर फरार हो गए। वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
