ग्लेशियर टूटा, 8 की मौत...चमोली में हिमस्खलन हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच,एसडीएम को सौंपी जिम्मेदारी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 04, 2025 - 12:08 PM (IST)

चमोली हादसाः उत्तराखंड में जनपद चमोली के माणा पास हुए हिमस्खलन में बीआरओ के 54 श्रमिक दब गए थे। इस दौरान आईटीबीपी, सेना के जवानों ने रेस्क्यू अभियान कर 46 श्रमिकों का सुरक्षित रेस्क्यू किया, जबकि इस हादसे में आठ की मौत हो गई। वहीं, इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। जोशीमठ के एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

दरअसल, जनपद चमोली के माणा पास बीते शुक्रवार को भारी हिमस्खलन हुआ था। इसके चलते बीआरओ के 54 श्रमिक बर्फ के नीचे दब गए थे। वहीं,आईटीबीपी और सेना के जवानों ने पहले दिन 33 श्रमिकों को सुरक्षित निकाला। जबकि दूसरे दिन रेस्क्यू अभियान में कुल 46 श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। बता दें कि इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है। इस हादसे में घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं, इस घटना के बाद चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए है। साथ ही इस की जिम्मेदारी जोशीमठ के एसडीएम को सौंपी है।

वहीं, हिमस्खलन में से सेना के द्वारा बाहर निकाले गए 46 श्रमिकों को ज्योतिर्मठ के सैनिक अस्पताल लाया गया है, जिनमें से दो की हालत को गंभीर देखते हुए हवाई एंबुलेंस के जरिये बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News