भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पार्टी से किया निष्कासित, जानें वजह

punjabkesari.in Saturday, Jun 28, 2025 - 04:12 PM (IST)

देहरादूनः भाजपा के पूर्व विधायक ज्वालापुर सुरेश राठौर को पार्टी से निकाला गया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर उन्हे 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके अमर्यादित आचरण को लेकर वायरल वीडियो का पार्टी ने संज्ञान लिया था। इसके बाद उन्हे कारण बताओ नोटिस जारी किया था। चौहान ने कहा कि उनके द्वारा दिए गए जवाब से संगठन संतुष्ट नही था।

बताया कि पूर्व विधायक को लगातार पार्टी की मर्यादा एवं सामाजिक आचरण के उल्लंघन में दोषी पाया गया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर उन्हे 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News