देहरादून में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने... बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन,जानिए क्या है पूरा मामला
punjabkesari.in Tuesday, Sep 02, 2025 - 02:17 PM (IST)

देहरादूनः राजधानी देहरादून में सोमवार को भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने भिड़े है। दरअसल, पीएम मोदी और उनकी मां के लिए टिप्पणी के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया है। हालांकि, पुलिस ने एस्ले हाल चौक से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस को धक्का देकर कार्यकर्ता आगे निकल गए।
भाजपा महानगर का आरोप है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी और उनकी माता के लिए अमर्यादित टिप्पणी का प्रयोग किया है। इसके बाद भाजपा में कांग्रेस के खिलाफ खासा रोष दिखने को मिल रहा है। इसी बीच कांग्रेस के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, पुलिस ने एस्ले हाल चौक से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। दोनों दल आमने-सामने आ गए। पुलिस ने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया।
वहीं, पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और हंगामा हुआ। इस दौरान कुछ बीजेपी कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर कांग्रेस मुख्यालय की ओर कूच कर गए। उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही राहुल गांधी के सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।