"हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा", अपने घरों पर फहराएं तिरंगा... गर्व से सेल्फी लेकर करें अपलोड, सीएम धामी की प्रदेशवासियों से अपील
punjabkesari.in Tuesday, Aug 05, 2025 - 11:28 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि "हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा" महाअभियान से जुड़े। इसके तहत प्रत्येक भारतीय अपने घर पर तिरंगा लहराते हुए सेल्फी लेकर यहां अपलोड करें।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अपने घरों पर तिरंगा फहराएं, गर्व से तिरंगे के साथ सेल्फ़ी लें और उसे http://harghartiranga.com पर अपलोड करें। कहा कि पीएम मोदी के कुशल व दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू हुआ हर घर तिरंगा अभियान आज राष्ट्रगौरव, एकता और स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक बन चुका है। यह मात्र एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की लौ को प्रज्वलित करने वाला एक विराट जनांदोलन है।