Dehradun: 100 मीटर गहरी खाई में पलटा वाहन, मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 09, 2025 - 09:57 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार देर शाम भीषण हादसा हुआ है। जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया गया कि सामान से लदा पिकअप वाहन विकासनगर से  हिमाचल के चौपाल की ओर जा रहा था। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह भीषण सड़क दुर्घटना क्वानू-मीनस मार्ग पर टिकटधार के पास हुई है। जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई में पलट गया। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने गंभीर घायल को खाई से बाहर निकाला। आनन-फानन में गंभीर घायल को एंबुलेंस की मदद से हरबर्टपुर के लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

घटना में गंभीर घायल चालक की पहचान बिलाल निवासी ग्राम कुमड़ा थाना चौपाल हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। बताया गया कि चालक पिकअप वाहन से सामान विकासनगर से हिमाचल के चौपाल की ओर जा रहा था। इसी बीच वाहन के खाई में गिरने से हादसा हुआ है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News