Dehradun Crime News: पति की आंखों में झोंका मिर्च... और प्रेमी संग हुई फरार, 15 दिन बाद लौटकर किया बड़ा कांड; पुलिस भी रह गई सन्न

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 01:05 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता अपने पति की आंखों में मिर्च झोंककर प्रेमी संग फरार हो गई। वह करीब 15 दिन बाद लौटकर वापिस आई। आरोप है कि महिला ने पति को जहर पिलाकर मारने की कोशिश की। पीड़ित पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों की तहरीर पर पत्नी समेत दो पर मुकदमा दर्ज किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून के सेवला कलां इलाके में से सामने आया है। जहां स्थित एक कॉलोनी निवासी पत्नी अपने पति की आंखों में मिर्च झोंककर घर से फरार हो गई थी। बताया गया कि महिला की शादी यूपी निवासी एक युवक से करीब 6 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से दोनों यहां देहरादून में रह रहे थे। पति-पत्नी का विवाहित जीवन खुशहाल था। लेकिन, पिछले कुछ माह से दोनों में विवाद होने लगा था।

आरोप है कि 15 दिन पहले पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिस पर विवाहिता ने अपने पति के आंखों में मिर्च डाल दी। जिससे वह दर्द से कराह उठा। तभी बेवफा पत्नी घर से प्रेमी संग फरार हो गई। आरोप है कि महिला प्रेमी संग दिल्ली-हरिद्वार घूमती रही। 15 दिन बाद तीन मार्च को लौटकर वापिस आई तो पति को जहरीला पदार्थ देकर मारने की कोशिश की।

पति की तबीयत बिगड़ने पर तुरंत उसे अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया गया। पीड़ित पति के पिता ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले में आरोपी महिला और उसकी बहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News