देहरादून में खुले में शराब पीने वालों... रहें सावधान, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 12:05 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में पुलिस ने इन दिनों खुले मे शराब पीने, हुड़दंग मचाने और शराब पीकर ड्राइविंग वालों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है। सोमवार को पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाते हुए चालानी कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार बीती रात प्रेमनगर पुलिस ने प्रेमनगर बाजार, नन्दा की चौकी, सुद्धोवाला, झाझरा , विधोली तथा पौंधा क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर सड़क किनारे खुले में और गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले लोगों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान खुले में शराब पी रहे 22 लोगों को पुलिस अपने वाहन में बैठाकर थाने ले आई।

उनसे पूछताछ के बाद भविष्य मे दोबारा ऐसा नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई, पकड़े गए सभी 22 लोगों से पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई,और उनसे 5,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News