गुजरात के पूर्व CM के निधन पर सीएम धामी ने जताया दुख,कहा-भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है

punjabkesari.in Friday, Jun 13, 2025 - 08:01 AM (IST)

देहरादूनः गुजरात के अहमदाबाद में बृहस्पतिवार को एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर दुख जताया है।    

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, "अहमदाबाद में हुई दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता  विजय रूपाणी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं स्तब्ध करने वाला है। कहा कि यह न केवल गुजरात के लिए बल्कि भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। बाबा केदार से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में 200 से अधिक यात्रियों की दर्दनाक मौत हुई है। यह हादसा प्लेन के टेक ऑफ के तुरंत बाद हुआ। यह प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News