उत्तराखंड के इन जिलों में बरसेंगे बादल,अलर्ट जारी; लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

punjabkesari.in Thursday, May 22, 2025 - 09:13 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीते दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही बारिश ने लोगों को राहत दी है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज भी राज्य के इन जिलों में बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कई जगहों पर गर्जन के साथ तेज बिजली चमकने की संभावना है। इसी के साथ ही 40-50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने के आसार है। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने को कहा गया है।

आज यानी गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 सेल्सियस दर्ज किया गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News