मुख्यमंत्री योगी का उत्तराखंड दौरा कल ! अपने गांव पंचूर आएंगे; इन विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 02:11 PM (IST)
देहरादूनः उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को उत्तराखंड दौरे पर रह सकते है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी अपने गांव पंचूर आएंगे। यहां एक निजी समारोह में शामिल होंगे। इसी के साथ ही जनता इंटर कॉलेज चमकोट खाल में नवनिर्मित कक्षों के लोकार्पण समारोह में भी शामिल हो सकते है। बता दें कि यमकेश्वर क्षेत्र में स्थित इस स्कूल में योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 9 की पढ़ाई की थी। वहीं, राज्य में सीएम योगी के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
