Chardham yatra 2025: यमुनोत्री धाम के कपाट भी खुले,बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
punjabkesari.in Wednesday, Apr 30, 2025 - 12:42 PM (IST)

Chardham yatra 2025: यमुनोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इससे पहले सुबह 10ः30 बजे गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए है।
मिली जानकारी के अनुसार यमुनोत्री धाम के कपाट भी विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। धाम में कपाटोद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं, गंगोत्री धाम के कपाट खुलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेष पूजा अर्चना की।
आपको बता दें कि दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। मंदिर को सजाने का काम शुरू कर दिया गया है।