Nainital Accident: कोटाबाग में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत; राहत व बचाव कार्य जारी
punjabkesari.in Saturday, Nov 25, 2023 - 06:11 PM (IST)

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के कोटाबाग में शुक्रवार देर रात को एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। मौके पर अभी राहत व बचाव कार्य चल रहा है। दुर्घटना की जानकारी शनिवार दोपहर बाद मिल सकी।
जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि कोटाबाग के देवीपुरा-सौड़ मार्ग पर बागनी के पास देर रात को यह दुर्घटना घटी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली नंबर की एक कार देर रात को खाई में जा गिरी। दुर्घटना की जानकारी आज दो बजे के बाद प्रशासन को मिल पाई।
सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर जुटे और राहत व बचाव कार्य चलाय गया। एसडीआरएफ को भी मौके के लिए रवाना किया गया। उन्होंने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। राहत व बचाव कार्य जारी है। विस्तृत विवरण की प्रतिक्षा है।