भाजपा कार्यकर्ताओं ने उमेश कुमार का फूंका पुतला,कहा- विधायक को बर्खास्त किया जाए

punjabkesari.in Monday, May 12, 2025 - 11:44 AM (IST)

रूड़कीः खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और मौजूदा विधायक उमेश कुमार के बीच एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, लंढौरा के पास दोनों के बीच में विवाद को लेकर जहां पुलिस ने एक तरफ मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लंढौरा में मंडल अध्यक्ष अशोक पांडे के नेतृत्व में खानपुर विधायक उमेश कुमार का पुतला फूंक कर जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा रोष देखने को मिला। भाजपा लंढौरा मंडल अध्यक्ष अशोक पांडेय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने खानपुर विधायक उमेश कुमार का पुतला फूंका है। उन्होंने कहा कि विधायक होने के बावजूद उमेश कुमार ने पूर्व विधायक प्रणव सिंह पर हमला किया है। जिसको लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। कहा कि उमेश कुमार के द्वारा जो वादे जनता के साथ किए गए थे। पूरे नहीं किए गए है बल्कि अपनी गाड़ी में असामाजिक तत्वों को बैठाकर घूम रहे हैं और मनमानी कर रहे हैं। जिसे क्षेत्र की जनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि वह मांग करते हैं कि ऐसे विधायक को तत्काल रूप से बर्खास्त किया जाए।

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष किरन सिंह ने इस घटना की निंदा की है। कहा कि इस तरह की घटना को अंजाम देना विधायक के लिए उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और ख़ानपुर की जनता में आक्रोश है। जिसको लेकर उमेश कुमार का पुतला फूंका गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News