भाजपा नेता के बेटे का युवकों से हुआ विवाद, सामने आई ये वजह; जानिए क्या है पूरा मामला: Udham Singh Nagar News
punjabkesari.in Monday, Sep 15, 2025 - 02:12 PM (IST)

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में मामला सामने आ रहा है। जहां ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में भाजपा नेता के बेटे का अन्य युवकों से विवाद हुआ है। आरोप है कि युवकों ने भाजपा नेता के बेटे के साथ मारपीट की। इधर, दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस को तहरीर सौंपी गई।
दरअसल, यह घटना थाना क्षेत्र में स्थित चामुंडा मंदिर के पास हुई है। जहां शनिवार देर रात भाजपा नेता के बेटे व साथी का अन्य युवकों से विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद दोनों पक्ष थाने में पहुंच गए। आरोप है कि युवकों ने भाजपा नेता के बेटे व उसके साथी के साथ मारपीट की है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर सौंपी है। विवाद की वजह महिला बताई गई है।
भाजपा नेता के समर्थकों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके चलते दोनों गुटों ने थाने में हंगामा शुरू किया। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाया और आपस में समझौता के लिए मनाया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि थाने में विवाद को लेकर कुछ लोग पहुंचे थे। थाने में बातचीत के बाद मामले को सुलझाया गया।