बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी पर गिरी गाज,जानिए क्या है मामला

punjabkesari.in Tuesday, May 27, 2025 - 01:23 PM (IST)

बागेश्वरः बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुबोध शुक्ला पर गाज गिरी है। अधिकारी पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने के निर्देश दिए है।  

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को बर्खास्त किया गया हैं। दरअसल, अधिकारी द्वारा रिश्वत लेने के प्रकरण में यह कार्रवाई की गई है। मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित मामले में सैनिक कल्याण विभाग के सचिव को निर्देश जारी किए है। कहा कि रिश्वत लेने के प्रकरण में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुबोध शुक्ला (सेवानिवृत्त) को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। सैनिक कल्याण मंत्री के निर्देशों के बाद बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News