उत्तराखंड में फिर मर्डर ! नहर में तैरता दिखाई दिया शव, राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी
punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 01:51 PM (IST)
हरिद्वारः जनपद हरिद्वार के बहादराबाद में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां स्थित नहर में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। फिलहाल, व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बहादराबाद में से सामने आई है। जहां स्थित साईं मंदिर के सामने छोटी नहर में एक व्यक्ति का शव मिला। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन, शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया गया।
