उत्तराखंड में फिर प्रशासनिक फेरबदल ! इन अधिकारियों का हुआ तबादला, यहां देखें लिस्ट

punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 11:01 AM (IST)

हरिद्वारः जनपद हरिद्वार में एक बार फिर पुलिस अधिकारियों के तबादला किया गया है। नए एसपी की नियुक्ति के बाद एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह बदलाव कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था को बेहतर करने और आगामी अर्द्धकुंभ मेले की तैयारियों को मजबूत करने के लिए किए गए हैं। एसपी से लेकर सीओ स्तर तक कई अधिकारियों का तबादला किया गया है।

आदेश के मुताबिक, जितेंद्र चौधरी को एसपी ऑपरेशन, निशा यादव को एसपी तकनीकी एवं महिला सुरक्षा और सुरेंद्र प्रसाद बलूनी को सीओ सदर बनाया गया है। वहीं संजय चौहान को सीओ ज्वालापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नताशा सिंह को सीओ लक्सर से हटाकर सीओ रुड़की बनाया गया है। अभिनय चौधरी को सीओ मंगलौर, देवेंद्र सिंह नेगी को सीओ लक्सर और विपेंद्र सिंह को सीओ यातायात एवं सीओ कुंभ मेला नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही विपेंद्र सिंह को थाना बुग्गावाला का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार एसपी से लेकर सीओ स्तर तक कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द नया कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने और जिले में शांति, सुरक्षा व कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News