देहरादून में किशोरी को घर से भगा ले गया युवक, मामा से मारपीट का आरोप; मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 05:47 PM (IST)

देहरादूनः राजधानी देहरादून में एक युवक द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके मामा के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।

रायपुर थाने के एसओ गिरीश ने बताया कि गुजरोवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला के अनुसार, 19 मार्च की रात करीब 9:30 बजे वह अपनी 17 साल की बेटी और अपने भाई के साथ घर पर थीं। इसी दौरान सहस्रधारा रोड स्थित गब्बर बस्ती का रहने वाला अमन वहां पहुंच गया।

आरोप है कि उसने महिला के भाई के साथ मारपीट की। इसके बाद वह लड़की को बहला-फुसलाकर एक गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News