देहरादून में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बारी-बारी दरिंदगी की; पीड़िता ने मां को सुनाई आपबीती
punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 12:39 PM (IST)
देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि तीन युवकों ने जंगल में ले जाकर बारी-बारी दरिंदगी की। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून पटेलनगर थाना क्षेत्र में हुई है। जहां निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है। बताया गया कि 12 मार्च को बेटी घर से किसी काम के लिए निकली थी। आरोप है कि एक युवक उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया। इसके बाद फोन कर अपने दो अन्य साथियों को भी बुलाया। किशोरी को जंगल में ले जाकर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बारी-बारी दरिंदगी की।
इसके बाद आरोपियों ने हरिद्वार बाईपास से एक ई-रिक्शा में बिठा दिया। पीड़िता को बदहाल अवस्था में घर के लिए भेज दिया। रोती-बिलखती पीड़िता ने मां को आपबीती सुनाई। परिजनों के होश उड़ गए। पटेलनगर थाना प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
