देहरादून में मकान में S*EX रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में 5 युवक-युवतियां मिले; पुलिस ने की ये कार्रवाई
punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 03:38 PM (IST)
देहरादूनः राजधानी देहरादून में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान में देह व्यापार का गंदा धंधा चल रहा था। सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने मकान में छापा मारा। इस दौरान 5 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। मामले में पुलिस ने दो संचालकों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि 3 अन्य युवतियों को पीड़ित के रूप में चिन्हित किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला गांधी नगर क्षेत्र में से सामने आया है। जहां मुखबिर से सूचना पर पुलिस ने रघुनाथ मंदिर के पास एक मकान पर छापा मारा। बताया गया कि मकान के अंदर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। छापेमारी के दौरान मकान में तीन युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। मौके से नकदी व अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई हैं। मकान मालिक रानी देवी समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रानी देवी ने अपना जुर्म कबूल किया है। प
पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह अपने सहयोगी के साथ मिलकर देह व्यापार का संचालन करती है। मामले में पुलिस ने मकान मालिक रानी देवी, सहयोगी आशीष कुमार पांडे, ग्राहक फुल्लो खान पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जांच जारी है। जबकि अन्य तीन युवतियों से पता चला कि आर्थिक तंगी से मजबूर होकर गलत धंधा करती है।
