देहरादून में छात्रा से दुष्कर्म ! शिक्षक ने 15 महीने में कई बार बनाए शारीरिक संबंध, पीड़िता ने मां को सुनाई आपबीती

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 03:20 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ 15 महीने में कई बार शारीरिक संबंध बनाए। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक ओर छात्रा ने शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। तभी मां के पूछने पर कि क्या शिक्षक तुम्हारे साथ भी गलत हरकत करता है। रोती-बिलखती मासूम ने मां को आपबीती सुनाई। कोर्ट ने दुष्कर्मी शिष्क को 20 साल की कठोर सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक घटना देहरादून के नेहरू कॉलोनी थानाक्षेत्र में से सामने आई है। जहां स्थित जगत जीवन ज्योति पीठ में एक 13 वर्षीय पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि वर्ष 2019 से 2021 तक शिक्षक जनार्धन बिंजोला (संचालक) ने छात्रा से कई बार दुष्कर्म किया। मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि शिक्षक रात में कमरे में घुसकर नाबालिग के निजी अंगों को छूता और अश्लील हरकतें करता था। 15 महीने में कई बार दुष्कर्म किया। बताया गया कि लड़की यहां बनाए गए हॉस्टल में ही रहती थी।

इसके बाद 23 जुलाई 2021 को एक अन्य पीड़िता ने संस्थान के संचालक बिंजोला पर दुष्कर्म कर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। यह घटना सामने आने के बाद उन्होंने अपनी बेटी से पूछा कि क्या तुम्हारे साथ भी ऐसा हुआ है। तो रोती-बिलखती मासूम ने मां को आपबीती सुनाई। कोर्ट ने दुष्कर्म के दोषी जनार्धन बिंजोला को 20 साल की कठोर सजा सुनाई। इसी तरह के दूसरे मामले में भी जनार्धन को 28 फरवरी को सजा सुनाई गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News