रुड़की में दिल दहलाने वाली घटना! सोशल मीडिया पर लाइव होकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

punjabkesari.in Friday, Sep 26, 2025 - 04:14 PM (IST)

रुड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने फेसबुक पर लाइव होकर आत्महत्या की है। दरअसल, युवक ने गंगनहर में छलांग लगाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने युवक का शव बरामद किया है। घटना की जानकारी पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलौर में स्थित गंग नहर में हुई है। जहां एक युवक ने फेसबुक पर लाइव होकर नदी में छलांग लगाई है। बताया कि घटना के वक्त उसका रिश्तेदार मौके पर मौजूद था। उसे समझाने का प्रयास कर रहा था। लेकिन युवक ने उसकी एक बात नहीं सुनी। इस दौरान वह फेसबुक पर लाइव आया और गंग नहर में कूद गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने शव गंगनहर से बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृतक की पहचान सिद्धार्थ चौधरी (22) निवासी महल का थाना जानसठ, उप्र के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि युवक पश्चिमी बंगाल में प्राइवेट नौकरी करता था। वह अपने रिश्तेदार के यहां पर आया हुआ था। इसी बीच युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया है। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों की कोई जानकारी नहीं मिली है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News