भाजपा नेता के फ्लैट पर चल रही थी पार्टी... पुलिस ने मारा छापा, अंदर का नजारा देख उड़े होश: Dehradun News

punjabkesari.in Tuesday, Sep 09, 2025 - 01:12 PM (IST)

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां क्षेत्र में एक भाजपा नेता के फ्लैट पर पुलिस ने छापा मारा है। सूत्रों से पता चला है कि भाजपा नेता इस फ्लैट को पार्टी आदि समारोह करने के लिए किराए पर देते है। इसी बीच रविवार को भी एक समूह द्वारा यहां देर रात तक पार्टी की जा रही थी। बताया गया कि संबंधितों का चालान किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना राजपुर इलाके की है। जहां भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल का फ्लैट है। पुलिस सूत्रों से पता चला कि भाजपा नेता के फ्लैट पर बिना अनुमति के देर रात पार्टी चल रही थी। जबकि देहरादून में इन पार्टियों पर कार्रवाई के सख्त निर्देश हैं। इसी बीच पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम (एएनटीएफ) ने फ्लैट पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने देखा कि जोर-जोर से गाने बज रहे है। लोग पार्टी में जमकर थिरक रहे है। शोर-शराबे के बीच पुलिस ने माहौल को शांत करवाया।    

इसके अलावा पुलिस ने आशंका जताई कि वहां मौजूद लोगों ने मादक पदार्थों का सेवन किया है। जिस पर सभी 11 लोगों की मेडिकल जांच करवाई गई। जिसमें मादक पदार्थों की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि सभी लोगों का इलाके की शांति भंग करने पर पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में भाजपा नेता सिद्धार्थ अग्रवाल का पक्ष भी लिया जाएगा। फिलहाल, उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News