रूड़की की आकाशदीप कॉलोनी में बड़ी वारदात, पूरे इलाके में मची चीख-पुकार

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 09:54 AM (IST)

रूड़कीः उत्तराखंड के रूड़की में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शहर की आकाशदीप कॉलोनी में बड़ी वारदात हुई है। यहां एक व्यक्ति ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है। बताया गया कि व्यक्ति लंबे समय से बीमार चल रहा था। मानसिक रूप से तनाव में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।  

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुड़की की आकाशदीप कॉलोनी में हुई है। जहां गुरूवार को निवासी राकेश प्रजापति( 45) पुत्र रतीराम निवासी आकाशदीप कॉलोनी कोतवाली मंगलौर ने आत्महत्या की है। राकेश प्रजापति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है। अचानक गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे। तो राकेश खून से लथपथ जमीन पर पड़ा मिला। जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने बताया कि राकेश लंबे समय से किडनी की बिमारी से पीड़ित था। कल ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आया था। लेकिन, उन्हें नहीं मालूम था कि वह ऐसा खौफनाक कदम उठा सकता है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News