उत्तराखंड में बच्ची से गंदी हरकत ! परिजनों के उड़े होश, मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 12:10 PM (IST)

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक बच्ची के साथ अश्लील हरकत की गई। आरोप है कि युवक ने घर में घुसकर नाबालिग के निजी अंगों के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट और जबरदस्ती की गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मूलचंद उर्फ भूला ने उसके घर में घुसकर उसकी 14 वर्षीय बेटी से मारपीट, छेड़छाड़ और जबरदस्ती की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशों पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की।

मुखबिर की मदद से आरोपी को शास्त्री नगर ज्वालापुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News