Loksabha Election 2024: Tehri Loksabha सीट पर कब किसने किसको मात दी, जानिए इस रिपोर्ट में

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2024 - 02:01 PM (IST)

 

Loksabha Election 2024: टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट उतराखंड के पांच लोकसभा सीटों में से एक है। टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र साल 1957 में अस्तित्व में आया और यह तीन जिलों में फैला हुआ है। उत्तरकाशी, देहरादून और टिहरी गढ़वाल के कुल 14 विधानसभा सीटें इस लोकसभा के अंतर्गत आती हैं।

PunjabKesari

इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में टिहरी लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 15 लाख 74 हजार 144 है, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 8 लाख 13 हजार 988, महिला मतदाताओं की संख्या 07 लाख 94 और ट्रांस जेंडर के कुल 62 मतदाता शामिल हैं। साल 1977 के चुनाव को छोड़ दें तो बाकी समय इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा का ही कब्जा रहा है। आजादी के बाद इस सीट पर चुनाव और उपचुनाव मिलाकर कुल 19 बार चुनाव हुए, जिसमें 10 बार कांग्रेस, 8 बार बीजेपी जबकि एक बार साल 1977 में इस सीट पर जनता पार्टी को जीत मिली है।

PunjabKesari

आपको बता दें कि इस सीट पर 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की माला राज्य लक्ष्मी शाह को जीत मिली थी और वह उत्तराखंड की पहली महिला लोकसभा सांसद भी हैं। माला राज्य लक्ष्मी शाह पूर्व शाही परिवार के वंशज मानवेंद्र शाह की बहू हैं। मानवेंद्र शाह ने कांग्रेस और बीजेपी के टिकटों पर इस सीट पर रिकॉर्ड आठ बार जीत हासिल की है।

PunjabKesari

एक नजर 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
अब एक नजर पिछले लोकसभा चुनाव के के नतीजों पर डालें तो साल 2019 में इस सीट पर भाजपा की माला राज्य लक्ष्मी शाह ने 5 लाख 65 हजार 333 वोट हासिल कर तीसरी बार जीत का परचम लहराया था तो वहीं कांग्रेस के प्रीतम सिंह 2 लाख 64 हजार 747 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
अब एक नजर पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें तो साल 2014 में इस सीट पर बीजेपी की माला राज्य लक्ष्मी शाह ने 4 लाख 46 हजार 733 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं कांग्रेस के साकेत बहुगुणा 2 लाख 54 हजार 230 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि आम आदमी पार्टी के अनूप नौटियाल को महज 24 हजार 43 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

लोकसभा उपचुनाव 2012 के नतीजे
साल 2012 में हुए लोकसभा उपचुनाव पर नजर डालें तो भाजपा की माला राज्य लक्ष्मी शाह ने 2 लाख 45 हजार 835 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं कांग्रेस के साकेत बहुगुणा 2 लाख 23 हजार 141 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि यूआरएम के जपिंदर सिंह उत्तराखंडी को महज 7 हजार 466 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari
लोकसभा चुनाव 2009 के नतीजे
साल 2009 में हुए लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो कांग्रेस के विजय बहुगुणा जोशी ने 2 लाख 63 हजार 83 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं बीजेपी के जसपाल राणा 2 लाख 10 हजार 144 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि बीएसपी के मुन्ना सिंह को महज 74 हजार 345 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

लोकसभा चुनाव 2004 के नतीजे
अब साल 2004 में हुए लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो भाजपा के मानवेन्द्र शाह ने 2 लाख 67 हजार 395 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं कांग्रेस के विजय बहुगुणा जोशी 2 लाख 49 हजार 949 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे, जबकि सपा के हुसैन अहमद को महज 11 हजार 997 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News