देहरादून में नामी कारोबारी ने दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 11:10 AM (IST)
देहरादूनः राजधानी देहरादून में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक कारोबारी ने आत्महत्या की है। बताया गया कि मृतक जमीन खरीद-बेच यानी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। साथ ही सीमेंट-सरिया का कारोबार था। इसके चलते कई बार कर्ज आदि उठाना पड़ा। कर्ज के दबाव में उसने यह खौफनाक कदम उठाया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना राजपुर थानाक्षेत्र में से सामने आई है। जहां ओल्ड राजपुर चौक बाजार क्षेत्र निवासी अमरीश गोयल ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक जमीन खरीद-बेच यानी प्रॉपर्टी डीलिंग और सीमेंट-सरिया का कारोबार था। इसके चलते कई बार अधिक कर्जा उठाना पड़ा था।
कर्ज धीरे-धीरे बढ़ता चला गया। अमरीश उसे लौटाने पर असमर्थ महसूस करने लगा। इधर, लोगों ने पैसों के लिए उसके घर पर चक्कर काटने शुरू कर दिए। जिस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। इसी बीच मार्च 20 को कारोबारी ने आत्महत्या की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
