देहरादून में एक ओर युवक ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 01:15 PM (IST)
देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने फंदे पर लटककर जान दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रायपुर थाना क्षेत्र के सुंदरवाला इलाके में हुई। जहां निवासी शुभम (24), पुत्र नरेंद्र सिंह ने अपने घर के कमरे में फंदे पर लटककर जान दी है। बताया गया कि घटना से पहले उसने अपनी पत्नी और तीन माह की बच्ची को कमरे में बंद कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। इसी के साथ ही 108 एंबुलेंस की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक ड्राइविंग का कार्य करता था। पत्नी के साथ विवाद की बात भी सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
