उत्तराखंड के इन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी जानकारी

punjabkesari.in Saturday, Nov 23, 2024 - 11:12 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दरअसल, पहाड़ी इलाको में ठंड अधिक बढ़ने लगी है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के इन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में प्रशासन ने वाहन चालकों को आवाजाही के दौरान विशेष तौर पर सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग ने हरिद्वार और उधम सिंह नगर के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहने की संभावना जताई है। इसके चलते मौसम विभाग ने इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को अधिक ठंड का सामना कर पड़  सकता है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा होने से चालकों को गाड़ी आदि चलाने में भारी परेशानी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 23 नवंबर को उत्तराखंड के अधिकतर जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा। साथ ही प्रदेश की राजधानी देहरादून का मौसम भी साफ और शुष्क बना रहने की उम्मीद जताई गई है।

बता दें कि बीते शुक्रवार को मौसम विभाग ने देहरादून का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। जबकि आज यानी शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना जताई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News