उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

punjabkesari.in Friday, Aug 16, 2024 - 01:43 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है। मैदानी इलाकों में रहने वाले लोग उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में गर्जन के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इसी के चलते विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की अपील भी की है।

मौसम विभाग ने राज्य में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़कर सभी 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सूचना के मुताबिक, राज्य के कई जिलों में बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। वहीं इस दौरान चारधाम यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष तौर पर सतर्क रहने की अपील की गई है।

बता दें कि संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका बनी हुई है, इसमें जनहानि की संभावना हो सकती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News