धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, बर्खास्तगी की मांग को लेकर राज्यपाल को सौंपेगी ज्ञापन
punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2026 - 11:22 AM (IST)
देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार को भ्रष्टाचार के आरोपों के आधार पर बर्खास्त करने की मांग को लेकर गुरुवार को राज्यपाल को लाखों लोगों के हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सौंपेगी।
उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताव ने दावा किया कि राज्य में कांग्रेस की लहर है और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी दो-तिहाई बहुमत हासिल कर सरकार बनेगी। उन्होंने राज्य में भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि ‘भाजपा हटाओ, उत्तराखंड बचाओ' का नारा बुलंद किया जाए।
प्रताप ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता जल्द ही राज्य का व्यापक दौरा करेंगे तथा विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार करेंगे।
