Uttarakhand: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इस हालत में मिला शव; मंजर देख कांप उठी पुलिस

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 12:37 PM (IST)

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में बहादराबाद से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां युवक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हुई है। शव फंदे पर लटका मिला है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।  

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना थाना क्षेत्र के गांव बेगमपुर के पास हुई है। जहां स्थित नाला पटरी के जंगल में पेड़ पर एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना मंगलवार दोपहर की बताई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। मृतक की  पहचान पंकज सिंह (22) निवासी लखीमपुर खीरी, हाल निवासी बेगमपुर बहादराबाद के रूप में हुई।

थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News