उत्तराखंड में तूफान के साथ होगी बारिश, इन 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका; अलर्ट जारी

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 09:34 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में आज यानी 19 और कल 20 मार्च को मौसम की बड़ी चेतावनी जारी है। इन सात जिलों में तूफान के साथ बारिश होगी। जबकि 3300 मीटर या उससे ऊचांई वाले इलाके में बर्फबारी की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी गुरूवार को राज्य के टिहरी, पौड़ी, नैनीताल ,उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत में तूफान के साथ तेज बारिश की आशंका जताई गई है। 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। जबकि 3300 मीटर या उससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

वहीं, 20 मार्च यानी शुक्रवार को भी राज्य में मौसम खराब रहेगा। तेज गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और आंधी के साथ बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। तापमान में गिरावट होने से पहाड़ी जिलों में जनवरी जैसी ठंड का एहसास होगा। लोगों को सेहत संबंधी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News