Uttarakhand News: जंगल में मिला बाघ का कंकाल, वन विभाग में मचा हड़कंप
punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 04:50 PM (IST)
रामनगरः उत्तराखंड में रामनगर तराई पश्चिमी वन विभाग की ज्वाला वन क्षेत्र में एक बाघ का कंकाल बरामद होने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए तराई पश्चिमी वन विभाग की एसडीओ किरण शाह ने बताया कि वन क्षेत्राधिकारी रामनगर द्वारा उन्हें सूचना दी गई की ज्वाला वन क्षेत्र के प्लॉट संख्या 10 में एक बाघ का बरामद हुआ है।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर स्वयं उनके द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि प्रथम द्दष्टया शव देखकर प्रतीत होता है कि इसमें यह शव तीन से चार दिन पुराना है तथा तीन से चार साल की मादा बाघ है। किरण शाह ने बताया कि विभागीय पशु चिकित्सक डॉक्टर दुष्यंत शर्मा की देखरेख में बाघ के शव का पोस्टमाटर्म एनटीसीए की गाइडलाइन के तहत करते हुए उसे नष्ट करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कारर्वाई की जाएगी।
