Uttarakhand: भराड़ीसैंण में विधानसभा का मानसून सत्र आज,पंचायत चुनाव में बवाल पर गरमाएगा सदन!

punjabkesari.in Tuesday, Aug 19, 2025 - 10:01 AM (IST)

भराड़ीसैंणः आज यानी 19 अगस्त को भराड़ीसैंण में विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज हो गया है। विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त तक चलेगा। सदन में आपदा, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कथित गड़बड़ी, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हंगामे के आसार हैं।

दोनों पक्षों के तीखे तेवरों से सदन तपेगा। सदन में विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी की है। सदन में शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, विकास से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा। उधर, सत्ता पक्ष ने भी विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए रणनीति बनाई है। साथ ही सदन पटल पर सदस्यों के लगभग 550 से अधिक प्रश्न मंत्रियों की परीक्षा लेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्त मंत्री के तौर पर अनुपूरक बजट पेश करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News