उत्तराखंडः आईपीएस लोकेश्वर सिंह ने पुलिस सेवा से दिया इस्तीफा, ये वजह आई सामने

punjabkesari.in Wednesday, Oct 15, 2025 - 10:27 AM (IST)

उत्तराखंडः उत्तराखंड में से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आईपीएस लोकेश्वर सिंह ने पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईपीएस लोकेश्वर सिंह का चयन संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ है। इसी वजह से उन्होंने वर्तमान पद से इस्तीफा दिया है।

आपको बता दें कि लोकेश्वर सिंह 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा यानी आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने पिछले 11 वर्षों से उत्तराखंड पुलिस में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वर्तमान में आईपीएस लोकेश्वर पौड़ी एसएसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी बीच मंगलवार को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। डीजीपी दीपम सेठ ने उनके त्यागपत्र की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News