Uttarakhand: दूनवासियों को भी बड़ा झटका ! 68 रुपये घरेलू और 150 रुपये कमर्शियल सिलिंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 01:03 PM (IST)

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां घरेलू सिलिंडर की कीमत 68 रुपये बढ़ गई है। यानी 872 रुपये का सिलिंडर अब 940 रुपये में मिल रहा है। वहीं, कमर्शियल सिलिंडर का दाम 150 रूपए बढ़ा है। 1850 रुपये के कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत बढ़कर अब दो हजार रुपये हो गई है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। बता दें कि देशभर में सिलिंडरों की कीमत बढ़ा दी गई है। जिसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ा है। लोगों का कहना है कि मंहगाई तो बढ़ रही है। लेकिन, आमदनी का साधन सीमित है। इसलिए यह एक चिंता का विषय बन चुका है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News