उत्तराखंड कैबिनेट बैठकः इन 5 प्रस्तावों पर लगी सरकार की मुहर, जानें क्या है मंत्रिमंडल के फैसले

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 10:22 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण विषय सामने आए। जिन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इन 5 प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लगी है।

यहां जानें क्या है मंत्रिमंडल के फैसले

1. उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग विधेयक 2026 को अधिनियम बनाने की स्वीकृति दी गई है। संविधान के अनुच्छेद 29 के तहत अल्पसंख्यक समुदायों के हितों की रक्षा का प्रावधान है, इसी को       ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

2. कैबिनेट ने राज्य की सेवाओं में पूर्व सैनिकों को आरक्षण का लाभ देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इसके लिए कार्मिक विभाग द्वारा 22 मई 2020 को जारी शासनादेश के बिंदु 8 को अब          अधिनियम के रूप में लागू किया जाएगा।

3. उत्तराखंड भाषा संस्थान विधेयक 2026 को भी मंजूरी दे दी गई है।

4. कैबिनेट ने उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय विधेयक 2026 को भी स्वीकृति दी है। इसके तहत राज्य में तीन नए निजी विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएंगे।  इनमें नैनीताल जिले में माउंट वैली              विश्वविद्यालय, देहरादून जिले में तुलाज विश्वविद्यालय और शिवालिक विश्वविद्यालय शामिल हैं।

5. बैठक में उत्तराखंड सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक 2026 को अधिनियमित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News