Uttarakhand: खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, विजिलेंस ने की बड़ी कार्रवाई

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 03:25 PM (IST)

ऋषिकेशः उत्तराखंड के ऋषिकेश में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। खंड शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि अधिकारी को आरटीई के तहत मिलने वाली धनराशि लेते पकड़ा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार खंडशिक्षा अधिकारी विकासखंड डोईवाला धनवीर बिष्ट को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से सूचना मिली थी नेपाली फार्म स्थित एक निजी विद्यालय की आरटीई के तहत मिलने वाली धनराशि के लिए रिश्वत ली जा रही है। विजिलेंस ने मौके पर पहुंचकर अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News