UK Board Result Out: विद्यार्थियों का इंतजार खत्म...10वीं और 12वीं के नतीजों की हुई घोषणा, इस Direct Link से करें चेक

punjabkesari.in Saturday, Apr 19, 2025 - 11:24 AM (IST)

UK Board Result Out: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा हो गई है। करीब सवा दो लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। विद्यार्थी अपना रिज्लट उत्तराखंड बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर देख सकते है।

10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी 
आपको बताते चलें कि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का रिज्लट घोषित हो चुका है। इंटर में देहरादून की अनुष्का राणा ने टॉप किया है। उन्होंने 98.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अनुष्का राणा ने 500 में से 493 अंक हासिल किए हैं। जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा में बागेश्वर के कमल सिंह चौहान ने टॉप किया है। उन्होंने 99.20 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी है। सूत्रों के मुताबिक 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90.77% छात्र पास हुए है। जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा में 83.23 % छात्र पास हुए है। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पास हुए सभी छात्रों को बधाई दी है। इसी के साथ ही असफल छात्रों को निराश नहीं होने की अपील की है। कहा कि अधिक परिश्रम के साथ दोबारा प्रयास करें। 

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 के टॉपर्स
बागेश्वर का कमल सिंह चौहान और हल्द्वानी का जतिन जोशी हाईस्कूल टॉपर है। दोनों ने 500 में से 496 अंक प्राप्त किए है। टिहरी गढ़वाल से कनकलता ने हाईस्कूल में से दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रदेश की इस बेटी ने 500 में से 495 अंक प्राप्त किए है। उत्तरकाशी के दिव्यम, रुद्रप्रयाग की प्रिया और ऊधम सिंह नगर की दीपा जोशी ने हाईस्कूल में तीसरा स्थान हासिल किया है। इन तीनें छात्रों ने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए है। इन सभी टॉपर्स के स्कूलों में खुशी की लहर दौड़ी है। साथ ही परिजन भी बेहद खुश है।   

कैसे करें रिजल्ट चेक?

  • सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर 'Uttarakhand Board Result 2025 Class 10th' या 'Class 12th' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट जरूर निकाल लें।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News