उत्तराखंड में दर्दनाक हादसाः महिला को यूं खींच ले गई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
punjabkesari.in Tuesday, Sep 16, 2025 - 12:07 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड स्थित मां यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए आई महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालु की सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस निरीक्षक दीपक कठैत ने बताया कि मृतका की पहचान मीनाक्षी रविंद्र मुलय (50) पत्नी रविंद्र मुलय निवासी अहमदनगर के रूप में हुई है। वह परिजनों के साथ चारधाम यात्रा को आई थीं। यह सभी खरादी के पास होटल में रुके। जहां सोमवार सुबह हृदय गति रुकने से महिला की मौत हो गई।