रामनगर में निजी भूमि पर बनी तीन मजार ध्वस्त, जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
punjabkesari.in Friday, Sep 12, 2025 - 10:42 AM (IST)

नैनीतालः उत्तराखंड के रामनगर में गुरुवार को जिला प्रशासन ने निजी भूमि पर बनाई गई तीन मजारों को ध्वस्त कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर के लूटाबढ़, शिवलालपुर रियूनिया और चोरपानी गांवों में निजी भूमि पर अवैध मजार बनाई गई थीं। भूमि मालिकों ने इन मजारों को हटाने का अनुरोध प्रशासन से किया था। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया।
रामनगर के उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार के अनुसार प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने निरीक्षण कर नोटिस जारी किए। मजार संचालकों से कब्जे के वैध दस्तावेज दिखाने को कहा लेकिन वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। आज लोक निर्माण विभाग, राजस्व, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने तीनों मजारों को ध्वस्त कर दिया।
उत्तराखंड सरकार अभी तक 552 अवैध रूप से निर्मित समाधियों और अन्य धार्मिक अतिक्रमणों को ध्वस्त कर चुकी है। पिछले महीने रामनगर में वन विभाग की भूमि पर निर्मित 03 समाधियों को हटाया गया था।