अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, मां-बेटे सहित 3 लोगों की दर्दनाक मौत; तीन अन्य घायल

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2024 - 03:51 PM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले के सुदूरवर्ती थाना त्यूनी क्षेत्र में शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इससे कार सवार मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना त्यूणी क्षेत्र में छुमरा से त्यूणी आने वाली एक ऑल्टो कार रायगी मंदिर के पास सड़क से करीब 100 मी नीचे गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि एक आल्टो कार संख्या: यूके-07-डीडी-5541 मुख्य सडक से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी। स्थानीय लोगों के साथ पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू आपरेशन चलाते हुए कार सवार छह लोगों को कार से बाहर निकाल कर तत्काल उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सालय पंहुचाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा तीन घायलों सौरांश (3) पुत्र उमेश, निवासी ग्राम मेघाटू, थाना त्यूणी, उपरोक्त बच्चे की मां अनीता (30) पत्नी उमेश, और सूरत राम जोशी (78) पुत्र टांगरू, निवासी ग्राम मुंदोल, थाना त्यूणी को मृत घोषित किया गया। 

सूत्रों के अनुसार, शेष अन्य तीन घायलों इतिका (25) पुत्री सहजराम, निवासी ग्राम मुन्दोल, थाना त्यूणी, मनीष नौटियाल (25) पुत्र बारूदत्त, ग्राम डगोली, थाना मोरी, जनपद उत्तरकाशी, और जयेन्द्र (38) पुत्र पातीराम, निवासी ग्राम चिल्हड़, तहसील त्यूणी, देहरादून को प्राथमिक उपचार के उपरान्त, हायर सेंटर रेफर किया गया। मृतकों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि पृथम द्दष्टया कार चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण दुर्घटना का घटित होना प्रतीत हुआ। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News