उत्तराखंड में 14, 15, 16, 17, 18, और 19 नवंबर तक मौसम विभाग की भविष्यवाणी, गिरेगा पारा ! अलर्ट जारी

punjabkesari.in Friday, Nov 14, 2025 - 09:13 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में हल्की शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। जबकि मैदानी इलाकों में भी सर्द हवाएं चलेगी। दिन के समय धूप खिलने से लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होगा। लेकिन, आने वाले दो-तीन दिनों में रातें अधिक ठंडी हो जाएगी। विभाग ने 19 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में 14, 15, 16, 17, 18, और 19 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल, बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है। वहीं, राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट हो सकती है। आने वाले दो से तीन दिनों में सुबह और रात के समय सर्दी बढ़ जाएगी। ऐसे में घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े, टोपी आदि का इस्तेमाल करें। इसके अलावा दिन में हल्की धूप से लोगों को राहत मिलेगी।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य में कई जगहों पर रात के न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री का इजाफा हुआ है। इसके अलावा पहाड़ी व तराई क्षेत्रों में सुबह और शाम के वक्त कोहरा छाने की भी संभावना जताई गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News